Ranchi:महाराष्ट्र पुलिस ने ठगी के आरोपी को होटल से किया गिरफ्तार

राँची।महाराष्ट्र पुलिस ने राँची से ठगी के आरोपी गोविंद सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार ठगी का आरोपी गोविंद सिंह राजस्थान के जालौर का रहने वाला है।उसे महाराष्ट्र की पालघर जिले के तुलिंज थाने की पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल मैपल वुड से रविवार की रात गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में प्रस्तुत किया।कोर्ट के आदेश के बाद अपने साथ महाराष्ट्र ले गई।बताया गया कि आरोपी कई लोगों से ठगी किया है।महाराष्ट्र पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी झारखण्ड की राजधानी राँची में किसी होटल में कई दिनों से रुका है।पुलिस ने तकनीकी शाखा की सहयोग से राँची के सिरमटोली स्थित मैपल वुड होटल से राँची पुलिस की सहयोग से दबोचा है।