Ranchi:भारत बंद के दौरान एचईसी काम करने जा रहे कर्मी पर हमला,आधा दर्जन लोग घायल

राँची।ट्रेड यूनियनों और वाम दल द्वारा भारत बंद के दौरान एचईसी काम करने जा रहे कर्मी पर हमला हुआ है। 28 और 29 मार्च को ट्रेड यूनियन और वाम दल के आवाहन पर भारत बंद बुलाया गया है। झारखण्ड में भी कई मजदूर यूनियन इसका समर्थन कर रहे हैं। लेकिन इस बंदी का कुछ यूनियन समर्थन नहीं भी कर रहे हैं। इसी को देखते हुए सोमवार जब कुछ कर्मी काम करने के लिए एचईसी कारखाना पहुंचे तो हड़ताल का समर्थन कर रहे लोगों ने उन पर हमला किया।जिसमें कई कर्मी घायल हो गए।घायल कर्मी को एचईसी के वेलनेस सेंटर में भर्ती कराया गया है और हमला करने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

केंद्रीय ट्रेड संघों के एक फोरम ने बंद बुलाया है

केंद्रीय ट्रेड संघों के एक फोरम ने 28 मार्च और 29 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है। यह भारत बंद मोदी सरकार की उन नीतियों के खिलाफ बुलाया जा रहा है, जिनसे कर्मचारियों, किसानों और आम लोगों पर गलत असर पड़ रहा है।वहीं कई गुट ऐसे हैं जो इस बंद में शामिल नहीं हैं