देवघर:एक तरफा प्यार में युवक ने युवती को मारा चाकू,गर्दन और हाथ में लगी गंभीर चोट,आरोपी युवक ने खाया जहर,दोनों का चल रहा इलाज

देवघर।झारखण्ड के देवघर स्थित रिखिया में हैरान कर देने वाला घटना सामने आया है। थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक तरफा प्यार में पड़े एक युवक ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया।नाबाकिग युवती पर चाकू से वार किया गया। इस हमले में लड़की की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोट लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक का नाम विनय तुरी बताया जा रहा है।

क्या है मामला
घटना के बारे में लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की घर के दूसरे छोटे बच्चों के साथ सोमवार को शौच के लिए तालाब के किनारे गई हुई थी। लौटने समय आरोपी युवक ने लड़की का रास्ता रोक लिया। वह जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने इनकार कर दिया। इसके बाद वह लड़की को जबरन खेत में ले गया। लड़़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवक उग्र हो गया। लड़की के दिल को लक्ष्य कर लड़के ने चाकू से हमला किया। लड़की ने पहली बार खुद को बचाने की कोशिश की। इसमें गर्दन के पास गंभीर चोट लग गई। दूसरे और तीसरे वार में लड़की के हाथ पर चोट लगी है। दावा किया जा रहा है कि लड़के ने 4 बार हमला किया।इस बीच लड़की के साथ आए बच्चों ने घर पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। काफी ढूंढने के बाद लड़की को घायल अवस्था में खेत में पाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर ही लड़के ने भी जहर खा लिया था। इसके बाद गांव के लोगों और परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल देवघर में चल रहा है। युवती आईसीयू में भर्ती हैं।

इधर युवती के परिजनों ने कहा कि लड़का काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा था। जबरन शादी करने की बात कह रहा था। लड़की तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।