Ranchi:तेज रफ्तार में बाइक स्किट कर डिवाइडर से जा टकराया,एक युवक का हाथ कटा,दूसरे का पैर

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है।दोनों की स्थिति गम्भीर है।बताया गया कि रविवार की देर रात करीब 11.30 बजे गोस्सनर कॉलेज के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना ऐसी हुई कि एक युवक का हाथ कट कर अलग हो गया, जबकि दूसरे का पैर पूरी तरह से टूट कर लटक गया।सूचना पर पहुँची चुटिया थाना पुलिस ने दोनों घायलों को आनन-फानन मोरहाबादी स्थित राम प्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की स्थित गंभीर बनी हुई है। घायलों में चुटिया निवासी विशाल कुमार सिंह और लोरगदगा के शुभम यादव शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर क्लब रोड से गुजर रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। गोस्सनर कॉलेज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स्कीट कर गयी और डिवाइडर में जाकर टकरा गयी। इस घटना में विशाल का हाथ कट गया,जबकि शुभम का पैर कट गया। काफी देर तक दोनों युवक सड़क पर पड़े रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवकों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने की वजह से दोनों को राम प्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल युवक आईसीयू में रखा गया है।