Ranchi:पूर्व आईपीएस की पत्नी ने की आत्महत्या,पुलिस छानबीन में जुटी है

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची में पूर्व आईपीएस आर के धान की पत्नी डॉ निरोला नवरंगी धान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।यह घटना सोमवार की रात हुई है।चुटिया थाना क्षेत्र के सिरम टोली चौक स्थित अपने घर में आरके धान की पत्नी ने जहर खा ली,आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दे की आरके धान आईजी के पद से रिटायर हुए थे।

वॉशरूम में गिरी हुई मिली थी

जानकारी के मुताबिक आर के धान की 65 वर्षीय पत्नी को सदर अस्पताल में डॉक्टर हैं।उन्होंने डिप्रेशन में आकर ने सोमवार की रात में कीटनाशक दवा खा ली थी। जिसके बाद वह गंभीर अवस्था में अपने वाशरूम में गिरी हुई थी। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उनकी मृत्यु हो गई।

इस सम्बंध में पूर्व आईपीएस अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी एक सरकारी डॉक्टर थी।रिटायर होनेके बाद एक्सटेंशन मिलने के बाद भी वो सदर अस्पताल डोरंडा में कार्यरत थी।करीब 15 दिनों से डिप्रेशन में रहने के कारण उनका इलाज चल रहा था।एक बेटा अतुल धान बाहर में रहते है एक बेटी आकृति धान है वो भी रिम्स में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही है। बताया कि घर मे 15 दिनों ने पति पत्नी के अलावे परिवार के कोई नहीं थे। रात में क्या खाई ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा।वहीं पूर्व आईपीएस की पत्नी की मौत की खबर सुनकर कई पूर्व और वर्तमान पुलिस अधिकारियों का आना जारी है।पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर लाया गया है।पुत्र के आने के बाद शाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।