Ranchi:सेना के जवान की गोली लगने से मौत,आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज,जम्मू कश्मीर के निवासी थे जवान करनाल सिंह,पुलिस जांच में जुटी है….

राँची।नामकुम के सैन्य छावनी में सेना के एक हवलदार करनाल सिंह का शव बरामद हुआ है। गोली लगने से मौत होने की बात कही जा रही है।करनाल सिंह जम्मू कश्मीर के रजौरी के रहने वाले थे। वह राँची के नामकुम स्थित खोजाटोली सैन्य छावनी के 386 आर्मर्ड रेजिमेंट में पोस्टेड थे। घटना रविवार शाम की है। नामकुम पुलिस को सेना की ओर से घटना की जानकारी दी गई।हवलदार करनैल सिंह पिता चरणजीत सिंह ग्राम सबोनी जिला राजौरी जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे।नामकुम थाना में धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।पुलिस और सेना की ओर से जांच पड़ताल जारी है।

जानकारी के मुताबिक सेना की ओर से जो आवेदन दिया गया है, उसमें लिखा गया है कि उनके हवलदार की गोली लगने से मौत हुई है।जवान मृत अवस्था मे पाया गया है।फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करनाल सिंह शादीशुदा थे।वह किसी बात को लेकर कुछ दिनों से तनाव में थे। वह रेजिमेंट में कोत इंचार्ज की ड्यूटी पर थे।बता दें कि सेना के रेजिमेंट में कोत का मतलब होता है आर्म्स रखने वाली जगह। इस जगह की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी होती है। खोजाटोली क्षेत्र में सेना के अलग-अलग कई रेजिमेंट हैं।सेना के स्तर पर भी पूरे मामले की आंतरिक रुप से जांच चल रही है।

बता दें कि सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा अक्सर आत्महत्या किए जाने की खबरें सामने आती हैं। खासकर सीआरपीएफ में इस तरह की घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती हैं।लेकिन राँची स्थित सेना के 386 आर्मर्ड रेजिमेंट में हवलदार करनाल सिंह की मौत से गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।क्योंकि सेना में हर जवान की हर गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाती है।फिलहाल, आधिकारिक तौर पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।वहीं जवान को तीन गोली लगने की बात सामने आई है।हत्या या आत्महत्या है।जांच जारी है