Ranchi:हवाई जहाज के शौचालय में सिगरेट पीने वाली ऐश्वर्या गिरफ्तार,भेजा गया जेल,इंडिगो प्रबंधक ने मामला दर्ज कराया…

राँची।राँची एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय नाम की युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार भेजा जेल। बताया जाता है कि लड़की का नाम एश्वर्या राय है और जमशेदपुर की रहने वाली है।लड़की को मुंबई राँची हवाई जहाज में चालक दल के सदस्यों ने बाथरूम में सिगरेट पीते हुए पकड़ा था।हवाई जहाज से 29 वर्षीय युवती सिगरेट पीते पकड़ा गया।राँची एयरपोर्ट पर लैंडिंग के उपरांत उक्त महिला को इंडिगो के कर्मियों के द्वारा एयरपोर्ट थाना राँची को सुपुर्द किया गया था।इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधक के आवेदन के आधार पर उक्त महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।पकड़ी गई युवती जमशेदपुर के रहने वाली है। जमशेदपुर की रहने वाली लड़की मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर माचिस और सिगरेट के साथ यात्रा कर रही थी। यही नहीं फ्लाइट के वाशरूम में उसे सिगरेट पीते पकड़ा गया

क्या है पूरी घटना
जमशेदपुर की रहने वाली 29 वर्षीय ऐश्वर्या राय फ्लाइट के अंदर सिगरेट पीते पकड़ी गई।मुंबई से राँची आ रही ऐश्वर्या ने अपने साथ बकायदा माचिस और सिगरेट छिपा कर रखा था और एयरपोर्ट सिक्योरिटी को धोखा देकर प्लेन के अंदर भी बैठ गई थी।मुंबई जैसे एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बौना साबित करते हुए ऐश्वर्या माचिस और सिगरेट लेकर फ्लाइट के अंदर बैठ गई। ऐश्वर्या को इंडिगो के कर्मचारियों ने उसे उस समय पकड़ा जब वह फ्लाइट के बाथरूम में सिगरेट पी रही थी। सिगरेट की गंध मिलने के बाद इंडिगो की महिला कर्मचारियों ने ऐश्वर्या की तलाशी ली तो उसके पास से सिगरेट और माचिस बरामद किया गया।

इधर मुंबई से राँची आने वाली इंडिगो फ्लाइट जब राँची एयरपोर्ट पर लैंड की तब इंडिगो कर्मियों ने सीआईएसफ को पूरे मामले की जानकारी दी।सीआईएसएफ ने फ्लाइट से ऐश्वर्या को पकड़ कर राँची के एयरपोर्ट थाने को सुपुर्द कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार राँची पुलिस के द्वारा ऐश्वर्या राय के खिलाफ एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।माचिस जैसी चीजें हवाई यात्रा में प्रतिबंधित है। माचिस जैसे सामग्री फ्लाइट के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है,इसलिए इन्हें प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर ऐश्वर्या माचिस लेकर प्लेन पर सवार हो गई थी।

माचिस और सिगरेट लेकर फ्लाइट में यात्रा करने वाली ऐश्वर्या खुद को ब्लॉगर बताती है। ऐश्वर्या ने दावा किया है कि उसने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक ब्लॉग लिखा था। उसी सिलसिले में वह शाहरुख खान से मिलने के लिए मुंबई गई थी।हालांकि उसकी मुलाकात शाहरुख खान से हुई या नहीं इस मसले पर उसने कुछ भी नहीं कहा।