राँची जोनल आईजी पंकज कंबोज पहुंचे लोहरदगा,एसपी ऑफिस का किया निरीक्षण

लोहरदगा।झारखण्ड के राँची जोनल आईजी पंकज कंबोज गुरुवार को लोहरदगा पहुंचे।लोहरदगा पहुंचने के बाद आईजी ने एसपी ऑफिस का निरीक्षण किया।जिसके बाद आईजी लें विधि व्यवस्था और नक्सल मुद्दे समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले आईजी के लोहरदगा पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आईजी लोहरदगा एसपी कार्यालय परिसर स्थित रिसेप्शन काउंटर में पहुंचे। इसके बाद वहां से डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद के कार्यालय में पहुंचे। आवश्यक निरीक्षण के बाद आईजी ने एएसपी अभियान दीपक पांडे के कार्यालय का निरीक्षण किया।साथ ही एसपी कार्यालय परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम और अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को लेकर तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।