Jharkhand:जमशेदपुर पुलिस ने देर रात एक पार्लर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया,तीन युवती समेत 6 को हिरासत में लिया है

जमशेदपुर।जमशेदपुर शहर में सोमवार की देर रात साकची पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक पार्लर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।बताया गया कि ये कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन महिला और तीन युवक को हिरासत में लिया है।इधर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट भी साकची थाना पहुंचे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।पुलिस आज मंगलवार को मामले का खुलासा करेगी।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागरमल के पास एक पार्लर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।जिसमें कई युवतियां और युवक पहुँचे हैं।पुलिस ने इसके बाद एक टीम का गठन कर वहां छापेमारी की और मौके से महिला और युवक को हिरासत में लिया।सभी से पूछताछ जारी है।वहीं बताया जा रहा है पार्लर संचालक इस धंधे में मौटी रकम लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था।सभी लड़कियां बाहर का बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस की ओर से खुलासे का इंतजार है।

साकची थाना की पुलिस के अनुसार मामला अनैतिक रूप से देह व्यापार से जुड़ा मामला सामने आया है। पार्लर में छापेमारी में पुलिस को जानकारी हुई कि वहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस को पार्लर में बेहद आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। रैकेट संचालित होने की शिकायत साकची थाना की पुलिस को मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की तो इसका भांडा फूट गया। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो पुलिस के साथ-साथ वहां आस-पास रहने वाले लोगों के भी होश उड़ गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीन युवक और तीन महिलाओं के पकड़े जाने के के बाद सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत कई अधिकारी साकची थाना पहुंचे। देर रात तक मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ होती रही।

पुलिस ने माना कि वहां देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था। जहां धंधा संचालित हो रहा था उसके सामने एक प्रतिष्ठित होटल और मॉल है। साकची का यह इलाका पॉश माना जाता है। जमशेदपुर में लंबे समय के अंतराल में देह व्यापार किसी ब्यूटी पार्लर में होने का मामला सामने आया है। इससे पहले साकची थाना की पुलिस की निगाह साकची टीना शेड की ब्यूटी पार्लरों पर निगाह रहती थी। लंबे समय बाद ब्यूटी पार्लर की आड़ में ब्यूटी पार्लर संचालित होने की पुष्टि हुई है।आज मंगलवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। हालांकि सोमवार देर रात तक हाई प्रोफाइल पैरवी जारी रही।