Ranchi:गलत नियत से कुल्हाड़ी ले युवक ने की घर में घुसने की कोशिश,लड़की ने दिखाई बहादुरी,भाग गया आरोपी,मामला दर्ज,पुलिस छानबीन में जुटी

राँची।राजधानी राँची की एक लड़की ने दिखाई बहादुरी।जिससे युवक गलत काम करने में कामयाब नहीं हो पाया।बताया जाता है कि पिता गए थे काम पर, मां गई थी बाजार। बेटी में अकेली थी। यह देख पास में रहने वाला एक युवक गलत नीयत से उसके घर में कुल्हाड़ी लेकर घुसने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने हिम्मत दिखाई, उसके कुल्हाड़ी से डरी नहीं जबकि वह दरवाजे पर लगातार चलाता रहा। लड़की ने उसकी वीडियो बनाई और चुटिया थाना को उसे दिया। लड़की ने ही आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना एक अप्रैल की शाम करीब 5.30 बजे की है। चुटिया पावर हाउस के पास रहने वाली युवती ने पास में ही रहने वाले आशु के विरुद्ध छेड़खानी और गलत नीयत से घर में जबरन घुसने की दो अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोप है कि लड़की के जब माता पिता घर में नहीं थे तब आशु ने मौका देख अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पहुंच गया। उसे दरवाजा खोलने के लिए धमकाने लगा। दरवाजे पर जोर जोर से कुल्हाड़ी से वार करने लगा। लेकिन लड़की डरी नहीं और उसका वीडियो बनाती रही। उसकी बातों को रिकार्ड करती रही। जब उसके माता पिता आए तो उसने घटना की जानकारी दी। फिर चुटिया थाना जाकर घटना की जानकारी दी गई। लड़की के अनुसार आशु ने यह घटना दोबारा की है। इससे लड़की काफी डरी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।