Ranchi:चार साल से फरार छेड़खानी व छिनतई के आरोपी को अरगोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार,गिरफ्तारी के बाद आरोपी हो गया बीमार

राँची।राजधानी राँची में चार साल से छेड़खानी व छिनतई के फरार आरोपी इंद्रजीत राय को अरगोड़ा पुलिस ने खेलगांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इंद्रजीत राय के विरुद्ध अरगोड़ा तालाब स्थित कुंज बिहार निवासी एक महिला ने 20 जनवरी 2017 को छेड़खानी व आभूषण छिन कर फरार होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 20 जनवरी 2017 की शाम को जब महिला अपने घर में अकेली थी तब इंद्रजीत राय उनके घर पर आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी इंद्रजीत राय ने महिला के सोने की कान की बाली छिन ली और फरार हो गया। महिला ने घटना के बाद अरगोड़ा थाना को जानकारी दी और आरोपी इंद्रजीत राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था और अपना ठिकाना बदल बदल कर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी बीमार पड़ गया था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया है, जहां से डिस्चार्ज होने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।