Ranchi: मुक्ति संस्था ने नगर निगम के सहयोग से रिम्स में पड़े 31 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार किया

राँची। रिम्स में पड़े लावारिश शवों का किया गया अंतिम संस्कार।मुक्ति संस्था द्वारा आज दिनांक 13.06.2021 को जुमार नदी के तट पर 31 लावारिश शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।जिसमें सर्वधर्म प्रार्थना के साथ सामूहिक अंतिम संस्कार को अग्नि भेंट की गयी।प्रातः नौ बजे से रिम्स के शीत शव गृह से शवों को निकाल कर पैक किया गया।फिर जुमार नदी के घाट पर सामूहिक चिता सजायी गयी।जिसमें नगर निगम द्वारा लकड़ी प्रदान की गयी और मुक्ति संस्था के सदस्यों के साथ लकड़ी सजाने का काम किया गया।

संस्था की ओर से बताया गया कि संस्था द्वारा अब तक कुल 1252 शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।आज के कार्यक्रम में संस्था के सदस्य उपस्थित थे।
प्रवीण लोहिया जो कि संस्था के अध्यक्ष हैं इनके अलावा कई सदस्य शामिल हुए।