Ranchi:आपसी विवाद में चाकूबाजी,दो घायल,रिम्स में भर्ती कराया गया

राँची।राँची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलौंग पुरनाडीह में आपसी विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है।बताया जा रहा है कि विवाद में विजय महतो को सिर में मारकर घायल कर दिया है उसके बाद विजय महतो ने विजय मंडल नामक युवक के पेंट में चाकू मारकर घायल कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रिम्स में भर्ती कराया है।जहां विजय मंडल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार विजय मंडल एवं विजय महतो की पत्नी महिलौंग स्थित ट्रांसफार्मर फेक्ट्री में काम करते हैं।शनिवार की शाम विजय मंडल महिला के घर आया था इसी दौरान विजय मंडल एवं विजय महतो में विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर विजय मंडल ने विजय महतो का सर फोड़ दिया। जिसके बाद विजय महतो ने मंडल के पेंट में चाकू मार दी।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।पुलिस जांच में जुटी है।

इस सम्बन्ध में टाटीसिलवे के थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।दोनों घायल को रिम्स में भर्ती कराया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।दोनों में किस बात पर विवाद हुआ है छानबीन के बाद पता चलेगा।