राँची:बड़ी मात्रा में अवैध गुटखा के साथ दो धराए,पुलिस कर रही पूछताछ

राँची।झारखण्ड की राजधानी।राँची में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध गुटखा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन के जरिए इसे राँची लाया जा रहा था। खेलगांव थाना क्षेत्र में पीसीआर 30 के जवानों ने इसे बरामद किया। इस दौरान कार में बैठे दो लोगों को भी पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। आपको बता दें कि झारखण्ड में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगा है।