राँची : 7 साल की अनिशा के पेट में छड़ हुआ आर-पार,रिम्स में देर रात हुई सर्जरी,हालत नाजुक

राँची। हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक सात साल की बच्ची अपने घर के छत में खेलती हुई अचानक गिर गई। गिरने के बाद छत में गड़ा छड़ उसके पेट में आर-पार हो गया। किसी तरह परिजन छड़ को नीचे से आधा काटकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।देर शाम बच्ची को वहां से रिम्स लाया गया और सर्जरी विभाग में डा. आरजी बाखला के यूनिट में भर्ती किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अनीषा कुमारी अपने घर के छत में खेल रही थी।अचानक पैर पिसलने से वह असंतुलित होकर गिर गई। छत में गढ़ा छड़ उसके पेट में जा घुसा। जिसके बाद काफी खून बहने लगा।

रिम्स पहुंचते तक बच्ची की स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। देर रात सर्जरी और पीडियाट्रिक विभाग के चिकित्सकों ने सर्जरी की गई। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, बच्ची अनिशा के पिता केदारनाथ कोकर में ही बढ़ई का काम करते है। जब यह घटना घटी तब वे राँची में ही थे।फिलहाल बच्ची के लिए दवा के साथ लोगो की दुआ साथ है।बच्ची की स्थिति पर डॉक्टर नजर बाइये हुए हैं।