Ranchi:पति लाता था गांजा पत्नी करती थी बिक्री,पत्नी गिरफ्तार,पति फरार

राँची।राजधानी राँची की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला गांजा बिक्रेता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम आशा देवी है। वह चुटिया के कृष्णापुरी में रहती है। पुलिस ने उसके पास से 10 किलो 250 ग्राम गांजा,नगद 43,200 रुपए व एक मोबाइल भी जब्त किया है। इस सम्बंध में सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि एसएसपी किशोर कौशल को सूचना मिली थी कि चुटिया क्षेत्र में गांजा की बिक्री हो रही है।सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी शुभांशु जैन ने उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की।इसके बाद उन्होंने और चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने दलबल के साथ मंगलवार देर शाम को कृष्णापुरी रोड नंबर पांच में संजय उरांव उर्फ छोटू के घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान संजय उरांव के घर में छिपाकर रखा बड़ी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने उसके घर से नगदी और गांजा पैक करने के लिए रखे प्लास्टिक के पैकेट भी जब्त किए।आरोपी महिला को बुधवार को जेल भेज दिया है।

संजय उरांव है सरगना,पुलिस कर रही है उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस ने जब गिरफ्तार आशा देवी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति संजय उरांव गांजा लेकर आता था और वह बेचती थी। पुलिस से बचने के लिए संजय उरांव अपनी पत्नी का इस्तेमाल गांजा बेचने के लिए किया करता था, ताकि पुलिस उसपर शक नहीं करे। संजय उरांव फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। संजय उरांव उड़ीसा लेकर गांजा आता था और वह राँची में सप्लाई करता था।बरामद गाँजा

इधर चुटिया थाना पुलिस ने अलग अलग मामलों में फरार तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।सभी को आज जेल भेज दिया।

गिरफ्तार तीन आरोपी