Ranchi:पत्नी से ससुराल में हुआ विवाद,सिलवट से मारकर कर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया पति

राँची:पति ने पत्नी की हत्या कर दी। यह मामला जिले के चान्हो में हुई है। जहां मंगलवार की सुबह आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी सावित्री देवी की सिलवट से मारकर हत्या कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी पति

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति मूल रूप से लातेहार जिला के चंदवा का रहने वाला है। वह चान्हो स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।जिसके बाद आक्रोशित होकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।पुलिस आरोपी पति के तलाश में संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

पत्नी की हत्या करने के बाद चंदवा के बेतर बरवाटोली निवासी पति रमेश महली ससुराल से फरार हो गया। मृतका सावित्री देवी के तीन बच्चे हैं।मृतका सावित्री देवी की शादी दस साल पहले रमेश महली के साथ हुई थी।मृतका सावित्री देवी की मां बुधमनिया देवी ने अपने दामाद रमेश महली के खिलाफ चान्हो थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है।बताया जा रहा है कि सावित्री देवी अपनी दो पुत्रियों को ससुराल में छोड़कर अपने तीन साल के बेटे के साथ 11 अप्रैल को मायके आयी थी।जिसे लेने के लिए रमेश महली सोमवार को दिन में अपनी ससुराल सोंस आया हुआ था। ससुराल में रात को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गये थे। रात करीब 12 बजे अचानक तेज आवाज सुनकर नींद से जागने पर घर के लोगों ने देखा कि सावित्री देवी अपने बिस्तर के पास पड़ी हुई थी। उसके माथा से खून बह रहा था और पास ही खून लगा लोढ़ा पड़ा हुआ था।घर के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक सावित्री देवी की मौत हो गयी थी। इस बीच मौका देखकर रमेश महली वहां से भाग निकला।