Ranchi:सिविल कोर्ट में आदेशपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार मांगा,प्राथमिकी दर्ज

 

राँची।सिविल कोर्ट में आदेशपाल की नियुक्ति कराने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग कर ठगी करने की मामला सामने आया है। इस संबंध में नगड़ी निवासी महादेव उरांव ने कोतवाली थाना में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार खूंटी सिविल कोर्ट का रिजल्ट निकला था। जिसमें महादेव उरांव का चयन आदेशपाल के पद पर हो गया। 28 नवंबर को उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से 10.40 बजे कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह सिविल कोर्ट से पदाधिकारी बोल रहा है। उसने कहा क आपका चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर राँची सिविल कोर्ट में साक्षात्कार हो रहा है। लेकिन कुछ कागजात में गड़बड़ी है। जिसे दूर कर दिया जाएगा। अगर गड़बड़ी को दूर करा लेते है तो राँची सिविल कोर्ट में नियुक्ति हो जाएगी। लेकिन इसके लिए 50 हजार रुपए खर्च होंगे। इसमें 10 हजार रुपए अभी देने होंगे। महादेव उरांव ने फोन करने वाले को कहा कि वह मिलकर पैसे दे देगा। इसपर फोन करने वाले ने कहा कि मिलकर पैसे देने की जरूरत नहीं है, उसने कहा कि वह कि वह सिविल कोर्ट में ही है। उसने कहा कि आप किसी और माध्यम से पैसे दे। इसके बाद महादेव उरांव समझ गए कि उनके साथ कोई धोखाधड़ी कर रहा है। महादेव उरांव ने उक्त मोबाइल नंबर के बारे में भी कोतवाली थाने को जानकारी दी है।