Ranchi:हवाई नगर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से चेन की छिनतई,अपराधी हुआ फरार,पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कारवाई में जुटी है…

राँची।राजधानी राँची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर रोड नंबर 7 में रविवार को दिन में दिनदहाड़े एक महिला से चेन की छिनतई हुई। छीनतई की घटना घर में घुसकर की गई है। पीड़ित महिला उषा देवी से उनके घर में अपराधियों ने घुसकर चेन छीन ली और फरार हो गए। इस संबंध में हवाई नगर की रहने वाली उषा देवी ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिक की में उषा देवी ने बताया है कि काले रंग की पल्सर गाड़ी से दो युवक अचानक आए। एक युवक बाइक के साथ बाहर खड़ा था। एक अंदर आया उनके गले से चेन छीन कर दोनों बाइक में बैठकर फरार हो गए। दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे और काला रंग का जैकेट पहने हुए थे। पीड़िता के बेटे सतीश कुमार ने बताया कि घटना के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है।

इधर जगन्नाथपुर थाने को मामले की जानकारी देने के बाद छानबीन की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगाल रही है। हालांकि अभी तक अपराधियों के बारे में कुछ सुराग नहीं मिला है। पीड़िता उषा देवी ने बताया कि उनका सोने का चेन करीब एक लाख रूपए मूल्य का था। महिला की उम्र 65 वर्ष है घटना रविवार की सुबह दिन के 11.27 बजे की है।