#RANCHI:धुर्वा थाना क्षेत्र के सीटीओ टीओपी के जवानों ने बाइक से लेकर जा रहे प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक को पकड़ा..

– धुर्वा थाना क्षेत्र के सीटीओ टीओपी के जवानों ने बाइक से लेकर जा रहे प्रतिबंधित मांस के साथ संजू नामक युवक को पकड़ा

राँची।जिले की धुर्वा थाना क्षेत्र के एक गाँव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री लगातार जारी है। बाहर से लोग आकर यहां से प्रतिबंधित मांस ले जाते हैं। रविवार की सुबह बाइक में बोरे और झोले में प्रतिबंधित मांस ले जा रहे एक युवक संजीव तिर्की को स्थानीय नागरिकों ने खदेड़ कर पकड़ा। उसे सिक्योरिटी गेट के पास पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे ‌धुर्वा थाना लाया और पुलिस को सौप दिया।

स्थनीय लोगों ने बताया क्षेत्र के सीटीओ गांव में प्रतिदिन प्रतिबंधित मांस की बिक्री होती है। बाहर से लोग आकर यहां से प्रतिबंधित मांस ले जाते हैं। रविवार की सुबह बाइक में बोरे और झोले में प्रतिबंधित मांस ले जा रहे एक व्यक्ति को स्थानीय नागरिकों ने खदेड़ा। उसे सिक्योरिटी गेट के पास पकड़ा गया। लोगों के जुटने पर व्यक्ति को ‌धुर्वा थाना लाकर रखा गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सीटीओ गांव में प्रतिबंधित मांस का कारोबार चल रहा है। यहां से डोरंडा और हिंदपीढ़ी ले जाया जाता है। इससे धुर्वा क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।

प्रतिबंध के बाद भी चल रहा है अवैध रूप से धंधा

स्थानीय लोगों का कहना है कि झारखंड में प्रतिबंध के बाद भी यह धांध चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सीटीओ गांव में प्रतिबंधित मांस का कारोबार चल रहा है। यहां से डोरंडा थाना क्षेत्र और हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र ले जा कर होटलों और घरों में सप्लाई किया जाता है। इससे धुर्वा क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। किसी भी दिन यह आक्रोश भड़क सकता है। स्थानीय निवासी कामेश्वर सिंह ने इसका विरोध किया तो टीओपी से पुलिसकर्मियों ने उनको वहां से भगा दिया। गिरफ्तार संजू नामक ने बताया कि उसे पैसे दिए जाते है मांस पहुचाने के लिए। प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने वाले कोई और है। उसे मांस के साथ धुर्वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब न्यायायिक हिरासत में भेजा जाएगा।