#RANCHI:बैंक से फर्जी कागजात पर लग्जरी गाड़ियां निकालकर बाजार में बेच देता था,गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार..

राँची।राँची के डोरंडा थाना की पुलिस ने फरजी दस्तावेज के आधार पर बैंक से लग्जरी कार को फाइनांस कराकर बाजार में बेचने वाले गिरोह का परदाफाश किया है।पुलिस ने शुक्रवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।गिरफ्तार जालसाजों में राकेश सिंह मूल रूप से पटना जिले के धनरुआ के ग्राम साई हरला का रहने वाला है , जो वर्तमान में जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत पारडीह स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट फ्लैट नम्बर 806 में रहता है।

वहीं,दूसरा रूपेश सिंह है ,जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जटाहा थाना के चौबे टोल का रहने वाला है , जो वर्तमान में राँची के बरियातू थाना स्थित गौतम मार्ग स्थित श्याम गार्डेन के फ्लैट नम्बर बी 201 में रहकर गोरखधंधा चलाता है।सूत्रों के अनुसार रूपेश सिंह पूर्व में पलामू के टाउन थाना से प्रश्न पत्र लीक करने के आरोप में जेल जा चुका है।वहीं , राजेश सिंह भी जमशेदपुर से जमीन हेराफेरी और धोखाधड़ी के 420 मामले में जेल जा चुका है।इसके अलावा भी इनके विरुद्ध कई मामले दूसरे जिलों में भी दर्ज हैं , जिस पर पुलिस तहकीकात कर रही है।पुलिस इन दोनों ठगों के पास से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो व एक महिन्द्रा टीयूवी गाड़ी बरामद की है।इस संबंध में राँची के सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि राकेश कुमार सिंह व रूपेश कुमार सिंह दूसरों के नाम से फर्जी कागजात बनाकर बैंक से गाड़ी फाइनेंस कराते थे और उसे बाजार में बिक्री कर बैंक का पैसा हड़प जाया करते थे।सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों ठगों ने यूनियन बैंक श्यामली से महिन्द्रा टीयूवी और केनरा बैंक जमशेदपुर से स्कॉर्पियो, साकची स्थित एचडीएफसी बैंक से महिन्द्रा टीयूवी फर्जी तरीके से निकालने की बात स्वीकारी है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से गोलमुरी के मुकेश कुमार , पारडीह जमशेदपुर से सुनील साहू व संजीव कुमार राँची के मोरहाबादी तेतरटोली के नाम से बने फार्जी पैन कार्ड,आधार कार्ड , बैंक एकाउंट,आईटीआर वगैरह बरामद किये गये हैं।उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने कई और मामलों में अपनी संलिप्ता स्वीकारी है उन्होंने कई गिरोहों की भी जानकारी पुलिस को दी है।पुलिस तहकीकात में जुट गई है।गिरोह के बड़े खुलासे हो सकता है।