Ranchi:रात में घर बंद कर मेहमानी गया,सुबह घर लौटा तो लाखों का जेवरात और नगद गायब मिला,चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 12 लाख की चोरी

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अरगोड़ा मंदिर के पास एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने 12 लाख के जेवरात समेत बीस हज़ार से अधिक नगद उड़ा लिए।बताया जाता है कि मकान मालकिन राधिका देवी अपनी बेटी की शादी के लिए जेवरात को संजो कर रखे थे। लेकिन चोर सभी जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि राधिका देवी कुज्जु के बरगांव बस्ती की रहने वाली है। शुक्रवार को राधिका देवी अपने भाई के यहां आठ बजे रात में गई थी।जब शनिवार की सुबह दस बजे अपने घर आई तो दरवाजा का ताला तोड़ा हुआ पाया।घर के अंदर प्रवेश करते ही होश उड़ गए।सारा सामान बिखरा हुआ था।गोदरेज से सारा जेवरात और नगद गायब थे। इस घटना की जानकारी अरगोड़ा थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।