Ranchi:दिन के 11 बजे ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात व नगद 40 हजार की चोरी,मकान मालिक डॉक्टर के पास गए थे…..

राँची।जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा रोड में दिन में 11 बजे घर का ताला तोड़ करीब 10 लाख के जेवरात व 40 हजार नगद की चोरी की घटना गुरुवार को हुई। इस संबंध में लटमा रोड निवासी लाल प्रदीप नाथ शाहदेव ने जगन्नाथपुर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हाल ही में लाल प्रदीप नाथ शाहदेव ने अपने आंख का ऑपरेशन कराया है। वे गुरुवार को अपना आंख दिखाने के लिए अपनी पत्नी और बेटी के साथ सुबह 8.00 बजे घर से निकले थे। करीब 11.30 बजे आंख दिखाने के बाद जब वे अपने घर वापस लौटे तो पाया कि उनके घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर घूसने पर देखा का कमरे के अंदर रखा अलमीरा भी टूटा हुआ है। अलमीरा को देखा तो उसमें रखा 10 लाख रुपए मूल्य से अधिक के जेवरात और नगद 40 हजार रुपए नहीं थे। यह देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत जगन्नाथपुर थाना की पुलिस को इसकी सूचना उन्होंने दी। इससे पहले उनके किराएदार ने बताया कि एक आदमी लाल स्कूटी से आया हुआ था। उसके साथ एक और आदमी था। किराएदार ने बताया कि उस आदमी ने उनके बारे में पूछा कि कहा गए है तो उन्होंने बताया कि आप डॉक्टर के पास गए है। इसके बाद किराएदार अपने काम में व्यस्त हो गई। इसके बाद क्या हुआ उन्हें नहीं पता।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस को अभी चोरो का कोई सुराग नहीं मिल सका है।पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।