मुर्गा नहीं…अंडा है,इतना कहने पर बदमाशों ने पॉल्ट्री फॉर्म व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी….

बिहार के समस्तीपुर में बुधवार की देर शाम पॉल्ट्री फॉर्म व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। व्यवसायी को दो गोली मारी गई। इसमें एक गोली बाई आंख और एक बाएं हाथ में लगी। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर चार लोग पॉल्ट्री फॉर्म से मुर्गा लेने आए थे। व्यवसायी के मना करने उसने इस वारदात को अंजाम दिया। व्यवसायी ने कहा था मुर्गा नहीं है अंडा ले जाइए। घटना जिले के दलसिंहसराय थाने के मधेपुर गांव की है।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

इधर आनन-फानन में लोगों ने व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पॉल्ट्री फॉर्म व्यवसायी प्रेम कुमार सिंह (55) के रूप में की गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों आक्रोशित हो गए और शव के साथ एनएच-28 को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया।मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध पड़ोसी रंजीत कुमार सिंह ने बताया गया है कि पॉल्ट्री फॉर्म व्यवसायी शाम 8 बजे अपने फार्म पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार की संख्या बदमाश पहुंचे। वो दो किलो मुर्गा मांग रहे थे। इसके जवाब में व्यवसायी ने कहा कि यहां मुर्गा नहीं सिर्फ अंडा मिलता है। इसी पर एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक दो गोली मार दी।घटना को अंजाम देने के बाद पिस्टल लहराते हुए एनएच की ओर निकल गए। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुटे। फिर आनन-फानन में व्यवसायी को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ अनुमंडलीय अस्पताल में जुट गई। लोगों ने अस्पताल से शव ले जाकर एनएच 28 पहुंचे और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इससे एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।मौके पर पहुंचे दलसिंहसराय प्रभारी डीएसपी कुमार ब्रजेश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।