#RANCHI:अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के 204वॉ जयंती कोरोना महामारी के बीच सादगी के साथ मनाया गया..

राँची।अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव अध्ययन केंद्र के तत्वाधान में ऐतिहासिक ठाकुर निवास बड़कागढ़ जगन्नाथपुर में आज दिन के 10:30 बजे अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।इसके उपरांत 11:00 बजे शहादत स्मारक स्तंभ हटिया में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के 204वी जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के वरिष्ठ प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला कि किस तरह अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए और प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अहम भूमिका निभाई थी, जिसका फल स्वरुप उनको 16 अप्रैल 1858 को राँची जिला स्कूल के समक्ष कदम के वृक्ष पर फांसी पर लटका दिया गया था।

समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर मथुरा प्रसाद उस्ताद ने मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुजा कर उनकी 204 वां जयंती को सादगी के साथ मनाया।प्रोफेसर उस्ताद ने अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के ऐतिहासिक ठाकुर निवास बड़कागढ़ में जाकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और सरकार से मांग की कि अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (जे.एस.सी.ए) नामकरण हो और स्मार्ट सिटी का नाम हो,शहीद परिवार की उन्नति हेतु उनको आर्थिक सहायता के रूप में उनके पढ़े-लिखे लड़के- लड़कियों को सरकार में नौकरी दी जाए और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जाए।उन्होंने यह भी मांग की कि आज हम सब इन बलिदानी पुरुषों के चलते स्वतंत्रता महसूस कर रहे हैं तो इनकी जीवनी को विद्यालयों, विश्वविद्यालयों के पाठ पुस्तकों में शामिल कर अपनी आने वाली पीढ़ियों को उनकी संघर्षपूर्ण गाथा को बताया जाय। कार्यक्रम में सर्व श्री लाल सीताराम नाथ शाहदेव,लाल सूरज नाथ शाहदेव,गुप्तेश्वर सिंह, मधुसूदन देवघरिया, समीर सिंह ,अशोक सिंह, दिग्विजय सिंह ,सोनू सिंह,राहुल शाहदेव आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

जय अमर सेनानी,जय झारखण्ड,आपका विश्वासी ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव राँची।