Ranchi:करीब 100 सीसीटीवी कैमरों और दर्जनों होटलों की जांच के बाद पुलिस ने करीब आठ घंटे में युवक को खोजा….
राँची।राजधानी राँची के लोअर बाजार थाना की पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से लापता बिहार के दरभंगा निवासी 18 वर्षीय युवक हिमांशु राज को बुधवार रात करीब 10 बजे खोज निकाला।युवक को तलाशने में पुलिस को करीब सात घंटे का समय लगा।जानकारी के अनुसार, युवक की खोज दोपहर करीब ढेड़ बजे से मोबाइल लोकेशन के आधार पर शुरू की गयी थी।हालांकि,युवक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था,जिससे पुलिस को परेशानी हुई।इसके बाद पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से लेकर राँची रेलवे स्टेशन तक लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि युवक स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहरा हुआ है।
लोअर बाजार थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर लव कुमार सिंह टीम के सारे स्टेशन रोड पहुँचे और होटल व्यव्सायी सह समाजसेवी सह होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत राजपाल उर्फ बिट्टू और अन्य स्थानीय लोगों की मदद से कई होटलों की जांच की।इसी बीच होटल अजित रेसीडेंसी पुलिस पहुँची तो वहां एक बार लोकेशन मिला।वहां पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाया, तो युवक अंदर ही मिला।
पूछताछ में युवक हिमांशु राज ने बताया कि उसके माता-पिता उसे इंजीनियर बनाना चाहते थे, जबकि उसकी इसमें रुचि नहीं है। इसी दबाव के चलते उसका दाखिला एक कोचिंग संस्थान में करा दिया गया था।बुधवार सुबह वह कोचिंग जाने के लिए निकला था,लेकिन मन नहीं होने के कारण उसने मोबाइल बंद कर लिया और खुद को अलग कर लिया।
इस सम्बंध में लोअर बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि राँची पुलिस को सूचना मिली कि बिहार से एक लड़का राँची आने के क्रम में राँची के खादगढ़ा बस स्टैंड से लापता हो गया है।वरीय अधिकारियों को सूचित करते हैं।लड़के की खोजबीन शुरू की गई।कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया।इसी बीच एक बार लोकेशन स्टेशन रोड में मिला।इसी आधार पर स्टेशन रोड में कई होटलों की जांच की गई।कई घन्टे के बाद एक होटल से युवक को सकुशल बरामद किया गया है।परिजन को सूचना दे दी गई है।
इधर स्टेशन रोड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत राजपाल उर्फ बिट्टू ने बताया कि उन्हें पुलिस की ओर सूचना दी गई कि स्टेशन रोड में एक युवक किसी होटल में रुका है।उसे खोजा जा रहा है।उसके बाद वे खुद थानेदार के साथ मिलकर युवक की खोजबीन में जुट गए।इसी बीच होटल व्यवसायी के व्हाट्सएप ग्रुप में पुलिस की ओर से दिए फोटो और नाम के साथ सभी होटल व्यव्सायी से जानकारी मांगी गई।इसी बीच अजित होटल में लड़के की ठहरने की सूचना मिली।उसके बाद लोअर बाजार पुलिस के साथ वहां से लड़के को बरामद किया गया।

