Ranchi:अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत,दो घायल

राँची।जिले के मांडर-बेड़ो मुख्य पथ पर कंजिया पुल के पास बाइक पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दो साथ घायल हो गए। घटना सोमवार की शाम लगभग चार बजे की है। बताया जाता है कि बिरसा अपने दो साथियों के साथ एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने बानापीरी गांव गया था। लौटने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मृतक बिरसा उरांव (40वर्ष) नारो गांव का निवासी था। वहीं उसके दो साथी संजय उरांव और खाता उरांव मामूली रूप से घायल हो गए। बिरसा खेतीबारी कर परिवार का गुजारा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार बाद रेफरल अस्पताल मांडर से छुट्टी दे दी गई।