रामगढ़:स्वतंत्र पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को सरायकेला पुलिस ने किया गिरफ्तार,नक्सल कांड में गिरफ्तारी की आशंका

राँची।झारखण्ड में एक स्वतंत्र पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को सरायकेला पुलिस ने रामगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक करोड़ इनामी नक्सली प्रशांत बोस से जुड़े मामले में गिरफ्तारी हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 5:30 को लगभग सात बोलेरो भरकर पुलिस फोर्स आई जिसमें पहले सिर्फ सर्च वारंट बताकर उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली।जिसके बाद पुलिस रूपेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।रूपेश कुमार पेगासस जासूसी में मामले गवाह भी था।

गौरतलब है कि रूपेश कुमार सिंह को केंद्र सरकार ने पेगासस सूची में रखा था और उनके फोन की निगरानी की गयी थी, मगर इस बार राज्य की पुलिस ने किसलिए और क्यों उन्हें गिरफ्तार की अभी भी रहस्य बना हुआ है।