धनबाद:आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट,एक व्यक्ति की मौत,पति-पत्नी गिरफ्तार

धनबाद।जिले के पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत लटानी पंचायत के हलकट्टा गांव में बीती रात आपसी विवाद में दो लोगों के बीच झड़प हुई। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार बीती देर रात शिबू सिंह और रघुनाथ सिंह के बीच में आपसी बहस हो गई।इसके बाद रघुनाथ सिंह ने शिबू सिंह के ऊपर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे शिबू सिंह के माथे पर गंभीर चोट लगी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद शिबू सिंह के परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस मध्य रात्रि को घर पहुंच गए।आज रविवार की सुबह होते हैं घटना के संबंध में आस-पास के गांव में आग की तरह फैल गई। मृतक की पत्नी ने स्थानीय थाना में आरोपी रघुनाथ सिंह तथा उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना की जांच करने पहुंचे डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो, ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएम एमसीएच भेजा। उसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस को छानबीन के दौरान हत्या में प्रयोग की गई लाठी और खून के धब्बे निशान मिले। वहीं आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा ही झड़प में शिबू सिंह की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी रघुनाथ सिंह एवं उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। मृतक अपने पीछे दो बेटा दो बेटी छोड़ चला गया।