रामगढ़:अपराधियों ने जेसीबी मशीन में लगाई आग, जेजेएमपी के नाम से छोड़ा पर्चा…जांच में जुटी पुलिस

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले में अपराधियों के द्वारा जेसीबी मशीन में आग लगाने की घटना सामने आई है।यह घटना गुरुवार की देर रात भदानीनगर ओपी क्षेत्र के बीचा सुथरपुर में हुआ है जहां अज्ञात अपराधियों स्टोन क्रसर परिसर में खड़ी एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। जा रहा अपराधियों ने बमबाजी भी की है। इस घटना के बाद अपराधियों के द्वारा एक पर्चा छोड़ा गया है।जिसमें जेजेएमपी लिखा हुआ है और उसमें आगे लिखा है,कि मैं मनोज तुरी जेजेएमपी संगठन से हूं जब तक क्रसर मालिक हमसे बात नहीं कर प्रोटेक्शन मनी नहीं देता तबतक काम आगे नहीं होना चाहिए। अगर मेरा बात को अनसुना किया जाएगा तो फिर लाश गिराना शुरू करेंगे।इधर घटना की सूचना मिलते ही सुबह पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है

error: Content is protected !!