रामगढ़:ड्यूटी कर घर लौट रहे सीसीएल कर्मी को घर के पास मारी गोली,गम्भीर रूप से घायल,पुलिस जांच में जुटी है….

रामगढ़।झारखण्ड में रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र के मतकमा रेलवे फाटक के समीप गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने सीसीएल कर्मी रामजी मुंडा को गोली मार दी।गोली लगने से रामजी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल रामजी को इलाज के लिए नईसराय अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया,जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें राँची रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी अनुसार रामजी मुंडा (53वर्ष) गुरुवार की शाम ड्यूटी से अपने घर लादी लौट रहे थे।जैसे ही वे अपने घर के समीप पहुंचे,तभी अचानक बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गये। रामजी मुंडा लड़खड़ा कर घर के सामने ही गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से रामगढ़ के नईसराय हॉस्पिटल में इलाज के लिए उन्हें ले जाया गया।

बताया जाता है कि रामजी मुंडा को गोली शरीर के बायी तरफ लगी है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी,सदलबल मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।