#सर्व धर्म पूजा के साथ ही वायुसेना में शामिल हुआ दुश्मनों का काल राफेल

सर्व धर्म पूजा के साथ ही वायुसेना में शामिल हुआ दुश्मनों का काल राफेल

नई दिल्ली।अंबाला एयरबेस पर भारत और फ्रांस के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्लोरेंस पार्ली की मौजूदगी में राफेल लड़ाकू विमान औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल हो गया है।

भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ राफेल

सर्व धर्म पूजा के बाद राफेल लड़ाकू विमान औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हो गया है। राफेल अंबाला एयरबेस पर 17 स्कवॉड्रन ‘गोल्डन ऐरोज़’ में शामिल किया गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोंरेस पार्ले की मौजूदगी में राफेल वायुसेना में शामिल हुआ। भारत-चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत के लिए इस उपलब्धि को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राफेल के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद दुश्मनों के खिलाफ बड़ी बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है।

राफेल को वाटर कैनन से दी गई सलामी

अंबाला एयरबेस पर राफेल लड़ाकू विमान को वाटर कैनन से सलामी दी गई। सभी 5 राफेल विमान को दी गई सलामी। फ्लाईपास्ट के शुरू होने के साथ ही 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान राफेल आसमान में करतब भी दिखाया। बता दें कि भारतीय वायुसेना में 5 राफेल लड़ाकू विमान शामिल हुए हैं।

तेजस ने आसामान में दिखाया अपना पराक्रम

देश में निर्मित तेजस लड़ाकू विमान ने अपना करतब दिखाया। अंबाला एयरबेस तेज की उड़ान से रोमांचित हो गया। वहां बैठे गणमान्य अतिथियों ने ताली बजाकर तेज की उड़ान का स्वागत किया।

हेलीकॉप्टर सारंग ने भी दिखाए करतब

रंग-बिरंगे हेलीकॉप्टर सारंग ने भी राफेल के भारतीय वायुसेना में शामिल होने का जश्न मनाया और अपना करतब दिखाया।

शुरू हुआ फ्लाईपास्ट

अंबाला एयरबेस पर सुखोई लड़ाकू विमान भर रहे हैं उड़ान। 5 लड़ाकू विमान हवा में भर रहे हैं उड़ान।