झारखण्ड:CUJ के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विद्यार्थियों को मेडल से किया सम्मानित…

राँची। झारखण्ड दौरे पर राँची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।इस दौरान उन्होंने तीन छात्रों को चांसलर मेडल से सम्मानित किया।उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित भी किया।अपने संबोधन के दौरान गोल्ड मेडल पाने वालों में छात्राओं की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा होने पर खुशी जताई।उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके इस प्रदर्शन से वह काफी खुश हैं।उन्होंने कहा कि लड़कियों को प्रगति पथ पर बढ़ाने के लिए सभी को प्रयास करने की जरूरत है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखण्ड आकर उन्हें ऐसा लग रहा है कि वे वापस अपने घर आईं हैं। जब वह झारखण्ड की राज्यपाल थी तो उन्हें झारखण्ड के बारे में काफी काम करने का मौका मिला। उन्होंने धरती आबा बिरसा मुंडा की धरती को नमन करते हुए सभी से जनजातीय समाज के लोगों को और जो कमजोर और पिछड़े हैं, उन्हें सशक्त करने में भागीदारी निभाने की अपील की।दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति राँची एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गईं।

माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज झारखण्ड सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चेरी, मनातू स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के “तृतीय दीक्षांत समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन, माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन एवं केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 

इधर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, राँची में भावपूर्ण विदाई राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री  चंपाई सोरेन के साथ अन्य अधिकारियों ने दी।