चतरा:जमीन विवाद में हुई थी प्रदीप यादव की हत्या,सभी आरोपियों को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले में प्रदीप यादव की निर्मम हत्याकांड मामले में आरोपियों को सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली की नेतृत्व में 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार।ज्ञात हो कि 29 मार्च को भूमि विवाद में प्रदीप यादव को टंगी से हमला कर के निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस सम्बंध में सदर थाना कांड संख्या 69/23 दर्ज किया गया था। जिसमें सदर थाना पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वादिनी कलशवा देवी पति स्वर्गीय प्रदीप यादव साकिन अकौना थाना सदर जिला चतरा के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था। सदर थाना पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सुनील यादव, रामस्वरूप यादव दोनो पिता सुरेश यादव,सरिता देवी पति सुरेश यादव,बबिता देवी पति रामस्वरूप यादव और सुरेश यादव पिता शम्भु यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा अपना-अपना अपराध स्वीकार किया गया है एवं कांड में प्रयुक्त टांगी को बरामद कराया गया।

छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली सदर थाना,पुलिस अवर निरीक्षक बीना कुमारी,पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार और थाना सशस्त्र बल सदर थाना चतरा शामिल थे। उक्त जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया।