रक्षक बना भक्षक:जवान ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज..

रक्षक बना भक्षक :जवान ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज

आरोप राँची में लाकर होटल में जूस में मिलाकर पिलाया शराब किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी

राँची।झारखण्ड में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में बढ़ते ही जा रहे है। एक तरफ मंगलवार को डीजीपी ने कहा कि नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले में झारखण्ड पुलिस सख्त है ।वहीं दूसरी तरफ पुलिस वाले भी अब ऐसी घटनाओं में सामने आने लगे है।हाल ही में राँची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में ले जाकर एक एएसआई सहित दो लोगो ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। वहीं फिर नया मामला अनगड़ा थाना में सामने आया है। जहां 15 साल की नाबालिग के साथ जवान उपेंद्र सिंह मुंडा पर दुष्कर्म करने के आरोप में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपी जवान उपेंद्र सिंह मुंडा सिल्ली थाना क्षेत्र के बंता हजाम का रहने वाला है और राँची में ही पदस्थापित है। आरोप है कि उपेंद्र सिंह मुंडा ने अनगड़ा की रहने वाली 15 साल की नाबालिग के साथ 2018 से ही दुष्कर्म कर रहा है। जब वह स्कूल गई थी तब उसे बहला फुसला कर राँची लाया और एक होटल में ले जाकर जूस में शराब देकर पिला दुष्कर्म किया। यहीं नहीं उसका वीडियो भी उसने बनाया। इस घटना के बाद नाबालिग आरोपी से बात नहीं करती थी, लेकिन आरोपी बार बार उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पुलिस में होने की वजह से डराता धमकता था

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी जवान उपेंद्र सिंह झार्खण्ड पुलिस में है, इसी वजह से वह पीडि़ता को धमकाता था। उसे कहता था कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में जानकारी दी तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। पीडि़ता इसी डर से अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बताती नहीं थी। लेकिन जब मामला हद से बढ़ गया तब पीडि़ता ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने अनगड़ा थाना में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामला दर्ज कर लिया गया है कार्रवाई की जा रही है

पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीडि़ता के मेडिकल व बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।- थाना प्रभारी अनगड़ा