Ranchi:माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन,शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई


चैती दुर्गा पूजा के मौके पर शुक्रवार को विजय दशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन सह विशाल शोभायात्रा निकाली गई।श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति भुतहा तालाब राँची में भक्ति जागरण मंडली के विक्की छाबड़ा तथा उनकी टीम के साथ जीवंत झांकी में जुगल की टीम उत्तर प्रदेश से आई, वीर बजरंगी ने मां की अगुवाई की,ढोल, तासा के साथ शूरू हुए शोभायात्रा में युवाओं और महिलाओं का उत्साह चरम सीमा पर था। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर जय माता दी के जयकारे से गूंज उठा।

इससे पहले श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति,भुतहा तलाब के द्वारा शुक्रवार को दशमी को पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी, हलवा और खीर का भोग लगाया गया और श्रद्धालूओं के बीच वितरण किया गया।

शोभायात्रा पूजा पंडाल से महावीर चौक, गाँधी चौक, शहीद चौक, फिरायालाल होते लालपुर चौक, डंगरा टोली, चर्च रोड, मल्लाह टोली होते हुए लाइन टेंक रोड में मां को विदाई दी गयी।विसर्जन झांकी जिन क्षेत्रों से गुजरी, भक्तों की आंखे नम हुईं, वे भी शोभा यात्रा में शामिल हो गए, सैंकड़ों की भीड़ हजारों में तब्दील हो गई। शोभायात्रा में मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू,रमेश सिंह, उदय साहू, राजकुमार गुप्ता अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, महामंत्री गोपाल पारीक, कार्यकारणी अध्यक्ष दीपू सिंह,कोषाध्यक्ष संजय सिंह लल्लू संयोजक कुमार राजा अन्य लोग शामिल थे।