गढवा:पुष्पा देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,संपत्ति हड़पने के लिए महिला के साथी प्रिंस ने गला दबाकर कर दी थी हत्या

–चाची बोलकर पत्नी पत्नी की तरह रह रहा था युवक,ढाई बीघा जमीन के चक्कर में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी

गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा शहर के नेहरूनगर में बीते सोमवार को किराए के मकान में मृत हालत में मिली बिहार के गया की 45 वर्षीय पुष्पा देवी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने गुरुवार को गढ़वा थाना में प्रेसवार्ता में बताया कि पुष्पा देवी को अपने साथ रखने वाले बिहार के गया जिले के गिरजेश शर्मा के बेटे प्रिंस कुमार ने 12 मार्च काे ही हत्या कर उसके शव को कमरे में बेड के नीचे छुपा दिया था।उन्होंने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के बाद प्रिंस अपने पैतृक गांव चला गया था। लेकिन अगले ही दिन वह दोबारा गढ़वा के अपने किराए के मकान में पहुंचा और झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास करता रहा था।

एसडीपीओ ने बताया कि प्रिंस कुमार ने अपराध को स्वीकार कर लिया है। हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए गठित पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया खून लगा प्लास्टिक भी बरामद किया है।बताया कि पुष्पा देवी की हत्या करने से पहले प्रिंस कुमार ने उसे बेहोशी की दवा देकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को प्लास्टिक पहना कर बेड के नीचे छुपा दिया था।

एसडीपीओ ने कहा कि प्रिंस कुमार ने पुष्पा देवी को अपनी चाची बताकर गढ़वा के नेहरूनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करने वाले प्रिंस कुमार ने पुष्पा देवी को 2019 से ही अपने साथ रखा था। दोनों के बीच पति-पत्नी की तरह ही संबंध थे। हालांकि प्रिंस कुमार की 2021 में एक अन्य लड़की के साथ भी शादी हुई।

एसडीपीओ ने कहा कि मृतका पुष्पा देवी के हिस्से में ढाई बीघा जमीन बची है। लेकिन उस जमीन के कागजात को पुष्पा की बेटी प्रमिला देवी व दामाद पुरुषोत्तम सिंह ने रख लिया था। इससे पहले भी प्रिंस कुमार ने पुष्पा देवी की जमीन को उससे बिक्री कराकर पैसे अपने पास रख लिया था। शेष बची जमीन के कागजात नहीं होने के कारण वह परेशान होकर पुष्पा देवी को ठिकाने लगाने के इरादे से उसकी हत्या कर दी।

क्या है मामला:
गढ़वा थाना क्षेत्र के चिनिया रोड स्थित नेहरू नगर में एक किराए के मकान में एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है। उक्त महिला का पहचान बिहार के टिकारी थाना क्षेत्र के केवड़ा गांव निवासी शिव जन्म सिंह की पत्नी पुष्पा देवी 45 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा अस्पताल भेज दिया था।घटना के संबंध में उक्त महिला के साथ पिछले 1 वर्षों से अपने भतीजा व उसकी पत्नी के साथ रहती थी। गोतनी का बेटा प्रिंस कुमार ने बताया कि वह पिछले 1 वर्षों से अपनी चचेरी चाची पुष्पा देवी के साथ नेहरू नगर में प्रोफेसर डॉक्टर संत किशोर के मकान में किराए पर रहता था।
पिछले कुछ दिन पहले वह अपने गांव गया हुआ था। वहां से सोमवार की सुबह वह गढ़वा पहुंचा और अपने रूम पर पहुंचा तो देखा कि पुष्पा देवी का शव उसके कमरे में बेड के नीचे पड़ा हुआ है। घटना की सूचना उसने तत्काल पुलिस को दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर महिला का शव मेडिकल टीम गठित करा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।