हजारीबाग के केरेडारी में टीएसपीसी के जोनल कमांडर अनीश अंसारी की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी है पुलिस..
हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर अनीश अंसारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह सनसनीखेज घटना केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के समीप हुई।बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने युवक के शव को देखा, जिसके सीने में कई गोली लगी हुई थी।इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
शव मिलने के कुछ देर तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी,लेकिन जांच शुरू तो पुलिस को पता चला मृतक उग्रवादी संगठन से जुड़ा है।अब पुलिस पता लगा रही कि जोनल कमांडर की हत्या संगठन में आपसी विवाद में हुई है या किसी आपराधिक गुट ने घटना को अंजाम दिया है।पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जा सके और इस वारदात का खुलासा हो सके।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

