शौच के लिए गई महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म,आरोपी की तलाश में जुटी है पुलिस

जमशेदपुर। झारखण्ड के जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके परिचित ने ही गुरुवार देर शाम को दुष्कर्म किया।महिला की शिकायत पर सीतारामडेरा थाने में सौरभ कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

क्या हुआ पूरा मामला:
महिला एमजीएम अस्पताल में भर्ती है।सम्भवतः आज न्यायालय में पुलिस उसका बयान कलमबंद कराएंगी।बताया जाता है कि महिला छायानगर के शौचालय की ओर गई थी।वहां पहले से छुपे हुए सौरभ कुमार ने उसे पकड़ लिया और उसे खींचकर ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।पीड़िता ने बताया कि उसने जब विरोध किया तो उसके पैरों पर पत्थर से प्रहार किया था, जिससे वह जख्मी हो गई थी। घटना के दौरान महिला के साथ उसकी पुत्री भी थी।शोर मचाने पर आरोपी ने पुत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपी के घर पर महिला गई थी, जहां आरोपी के परिजनों ने महिला के साथ मारपीट की थी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।