नाबालिग की हत्या कर जंगल फेंका,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका,छानबीन में जुटी है पुलिस

सिमडेगा।जिले के बानो थाना क्षेत्र की बड़काडुइल पंचायत स्थित बिंगोड़ा डोंगीझरी नाला के पास केयुंदटांड़ मेड़ के समीप पुलिस ने नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल,सिमडेगा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस‌ ने बताया कि एक नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था।जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने सूचना थाना को दी।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में किया।हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के चेहरे पर कई जगह जख्म के निशान हैं।मामले की छानबीन की जा रही है।लड़की की पहचान जिलानी लौंमगा के रूप में हुई है।वहीं स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताया है। पुलिस का कहना है अभी इस सम्बंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है ।जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता है।