पुलिस मुख्यालय ने 18 नव प्रोन्नत दरोगा और एएसआई का किया तबादला,32 आवेदन अस्वीकृत,सामान्य हवलदार रैंक के 4213 कर्मियों का वरीयता सूची जारी

राँची।झारखण्ड पुलिस मुख्यालय ने 18 नव प्रोन्नत दरोगा और एएसआई का अलग अलग जिले में तबादला किया है। वहीं तबादला के लिए 32 पुलिसकर्मियों के आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया।जबकि दो पुलिसकर्मियों के आवेदन को रद्द और चार पर विचार नहीं किया गया।

तीन नव प्रोन्नत एसआई का हुआ तबादला

-मनोज सिंह: साहेबगंज जिलाबल

-उमेश कुमार: पाकुड जिलाबल

-शंभू सिंह: देवघर

15 नव प्रोन्नत एएसआई का हुआ तबादला

-नवल किशोर सिंह: रामगढ़
-नागेंद्र नाथ तिवारी: पलामू
-सीताराम सिंह: पलामू
-श्याम नारायण सिंह: सराइकेला
-नंद किशोर झा: दुमका
-राम कुमार राम: बोकारो
-विनोद कुमार: धनबाद
-चंद्रवती देवी: कोडरमा
-राज नारायण सिंह: जमशेदपुर
-रविंद्र कुमार: कोडरमा
-रविंद्र सिंह: सरायकेला
-नरेश यादव: हजारीबाग
-कृष्ण कुमार साह: गढ़वा
-जयप्रकाश कुमार: राँची
-केशव मालाकार: साहेबगंज

सामान्य हवलदार रैंक के 4213 कर्मियों का वरीयता सूची जारी

इधर सामान्य हवलदार रैंक के 4213 कर्मियों का वरीयता सूची जारी हुआ है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा इन सभी पुलिसकर्मियों वरीयता सूची जारी किया गया हैं। इसको लेकर डीआईजी कार्मिक के द्वारा सभी जिले के एसएसपी, एसपी और सभी वाहिनी के कमांडेंट को पत्र लिखा गया हैं। जारी पत्र में कहा गया है, कि यदि किसी कर्मी का वरीयता सूची के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो,या किसी नाम छूट गया है, तो उस कर्मी का आवेदन प्राप्त कर समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के अंदर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।