Ranchi: युवती से छेड़खानी करने वाले लैब टेक्नीशियन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राँची।रिम्स के ईएनटी वार्ड में भर्ती एक युवती के साथ बाथरूम में दुष्कर्म के प्रयास किया गया था। पुलिस ने इस मामले में रिम्स में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे लैब टेक्नीशियन फरिउल शेख को गिरफ्तार कर ली है। युवती डॉक्टर सीके बिरूआ के वार्ड में भर्ती है।बता दें कि युवती वार्ड में अकेली थी।आरोपी ने उसे बुलाया। बाथरूम में खींच ले गया और दरवाजा बंद कर दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना बुधवार की रात नौ बजे की है। युवती के शोर मचाने पर उसके साथ रह रही उसकी बहन-बहनोई बाथरूम की ओर दौड़े तो आरोपी भाग निकला।उसके बाद युवती को वार्ड में ले जाया गया। उसकी बहन जैप-10 में पोस्टेड है। बरियातू थाना के रिम्स इंचार्ज मारूत नंदन के अनुसार कुछ दिन पहले भी आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जब युवती इलाज के लिए रिम्स आई थी तो आरोपी फरिउल शेख ने उसका पीछा किया और छेडख़ानी की थी।