Ranchi:एक दर्जन से ज्यादा लोगों से ठगी करने वाला शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राँची।राजधानी राँची के सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने दर्जनों लोगों से लाखों की ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नितेश शर्मा है और वह मेनरोड लालजी-हिरजी रोड का रहने वाला है। पुलिस ने उसे बीते शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सुखदेवनगर और हिंदपीढ़ी थाने में कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी नितेश किराए पर चार पहिया वाहन लेता था। खुद की गाड़ी बताकर दूसरे व्यक्ति के पास गिरवी रख देता था। इस एवज में उससे मोटी रकम भी लेता था। इसके बाद मालिक को गाड़ी देने से इंकार कर देता था। चंद्रशेखर सिंह, विक्रम, अरविंद समेत कई लोगों से उसने इसी तरह से गाड़ी लेकर उसे गिरवी रख दिया। पूछताछ में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी चोरी की गाड़ी की खरीद-ब्रिकी का धंधा भी किया करता है।