दुर्गापूजा को लेकर चुटिया थाना में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए निर्देश

 

राँची। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चुटिया थाना परिसर में पूजा समितियों के साथ बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी पूनम कुजूर की अध्यक्षता में हुई बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक में थाना प्रभारी ने पूजा के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की अपील की। वहीं, पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने आयोजन को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक में आपसी समन्वय के साथ दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

error: Content is protected !!