पड़ोसी चाचा ने पहले जबरदस्ती भतीजी से दुष्कर्म किया,वीडियो बना धमकी देकर कई महीनों से शोषण कर रहा था,पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

झारखण्ड न्यूज,राँची।

दरभंगा।बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि रिश्ते में चाचा लगने वाले शख्स ने भतीजी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो के सहारे निरंतर शारीरिक शोषण करता रहा।इस मामले को लेकर पीडि़ता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नुसरत जहां ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दिए बयान में पीडि़ता ने कहा है कि उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। दादा कोलकाता में रहते हैं। घर पर दादी के साथ रहती थी। 26 नवंबर 2020 को उनकी दादी शहर गई। इसका फायदा उठाकर रिश्ते में चाचा लगने वाले व पड़ोसी प्रज्जवल कुमार मिश्र घर में प्रवेश कर गया। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बना लिया।उसके बाद इंटरनेट पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उसका शोषण करता रहा।जब गर्भवती हो गई तो दवा खिलाकर गर्भपात कर दिया। बताया कि इस बीच पीडि़ता की शादी तय होने की सूचना आरोपी बौखला गया। रिश्ता तोड़वा दिया। गांव के कई लड़कों के मोबाइल पर वीडियो शेयर कर दिया। मोबाइल पर धमकी दिया। कहा- दूसरे से शादी नहीं होने देंगे। बदनाम कर देंगे।वीडियो अपने व्हाटसएप पर स्टेटस लगा लिया। इधर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।