पलामू-लातेहार सीमा पर आपस में भिड़े नक्सली,दो की मौत…..

पलामू।झारखण्ड के लातेहार और पलामू सीमा पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखण्ड जनमुक्ति परिषद के लोग आपस में भिड़ गए हैं। नक्सली संगठन के सदस्य के बीच आपस में ही गोलीबारी हुई है।इस गोलीबारी में दो नक्सली मारे गए हैं,जबकि कई नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से ने गोली के खोखे बरामद हुए हैं।पुलिस आशंका जता जा रही है कि कुछ नक्सली भी इस घटना में मारे गए हैं।नक्सलियों के बीच गोलीबारी की ये घटना पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के होटाई में हुई है।पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि झारखण्ड जन मुक्ति परिषद के नक्सली आपस में भिड़े हैं जिसमें दो नक्सली मारे गए है। पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर लिया है।मृतक नक्सली की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई है।वह गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के मंगराही का रहने वाला था। वहीं दूसरा नक्सली जेजेएमपी का जोनल कमांडर गणेश लोहरा है।पुलिस ने मारे गए नक्सली के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पुलिस पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चला रही है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और नक्सली संगठन जेजेएमपी के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।जिस इलाके में यह घटना घटी हुई है। वह इलाका लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र से सटा हुआ।एक लंबे अरसे के बाद पलामू के इलाके में नक्सली संगठन आपस में ही भिड़ गए है। झारखण्ड जनमुक्ति परिषद में इस तरह की यह घटना पिछले कुछ वर्षों में पहली बार हुई है।