पुन्दाग में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप; केस दर्ज

 

राँची।राजधानी राँची के पुन्दाग ओपी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेवरी विकास, बीआईटी मेसरा ओपी निवासी जहीर असारी (59) ने पुन्दाग ओपी में दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी साजदा खातून की शादी 8 दिसंबर 2025 को पुन्दाग खेत मुहल्ला निवासी मो. समीर रजा के साथ हुई थी। शादी के बाद साजदा अपने ससुराल में ही रह रही थी।

आवेदन के अनुसार, 4 मई 2026 को उनके दामाद समीर रजा ने फोन कर बताया कि साजदा की तबीयत खराब है और उसे अंजुमन अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि युवती की पहले ही मौत हो चुकी थी। बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि साजदा ने कथित रूप से फांसी लगा ली है, जबकि परिवार को घटना की सही जानकारी समय पर नहीं दी गई।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि घटना से एक दिन पहले उनकी बेटी ने फोन कर बताया था कि ससुराल में उसके साथ मारपीट हो रही है और उसे घर ले जाने की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद उसे घर नहीं भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि साजदा की मौत कोई आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

आवेदन में सास प्रवीण सुल्ताना, देवर विक्की रजा, जेबा रजा सहित अन्य पर भी मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि दामाद समीर रजा का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था, जिसका पता चलने के बाद साजदा को रास्ते से हटाया गया।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और धमकी दे रहा है कि “थाना-पुलिस या कोर्ट में जाने से कुछ नहीं होगा।

error: Content is protected !!