झारखण्ड में कई आईपीएस का तबादला:सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार,धनबाद एसएसपी हटाये गए,राँची के आईजी बने अखिलेश झा..

राँची।राज्य सरकार ने 13 आईपीएस का तबादला किया है। वहीं दो आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।एक को प्रमोशन मिला है।सीआईडी डीजी के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।राँची रेंज के आईजी अखिलेश कुमार झा को बनाया गया। वहीं सुनील भास्कर को हजारीबाग रेंज का डीआईजी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार देर रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की है।

जानें कौन कहां गये

–सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
–एडीजी आरके मल्लिक जैप एडीजी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
–एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित मुरारी लाल मीणा को एडीजी झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया।
–एडीजी तदाशा मिश्रा को रेल एडीजी के पद परस्थापित किया गया।
–एडीजी सुमन गुप्ता को एडीजी आधुनिकीकरण के पद पर पदस्थापित किया गया।
–प्रिया दुबे को एडीजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा राँची के पद पर पदस्थापित किया गया।
–एडीजी रेल के पद पर पदस्थापित टी कांडासामी को विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन के पद पर पदस्थापित किया गया।
–अखिलेश कुमार झा को राँची जोनल आईजी के पद पर पदस्थापित किया गया।
–सुनील भास्कर को हजारीबाग रेंज के डीआईजी के पद पर प्रतिस्थापित किया गया।
–बोकारो डीआईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल को जैप डीआईजी के पद पर पदस्थापित किया गया।
–पाकुड़ एसपी के पद पर पदस्थापित हरदीप पी जनार्दन को धनबाद एसएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया।
–प्रभात कुमार को पाकुड़ एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया।
–अरविंद कुमार सिंह को हजारीबाग एसपी के पद पर प्रतिस्थापित किया गया।
–कुमार गौरव को साहिबगंज एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया।
–धनबाद एसएसपी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को प्रशिक्षण पूरा करने के शर्त पर डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए डीआईजी दुमका के पद पर पदस्थापित किया।