राँची: विधानसभा घेराव के दौरान हुआ लाठीचार्ज, कई भाजपा कार्यकर्ता गम्भीर रूप से घायल

राँची।झारखण्ड विधानसभा घेराव के दौरान हुए पुलिस द्वारा किये लाठीचार्ज में भाजपा के कई कार्यकर्ता व नेता घायल हुए। कई नेताओं को गंभीर चोटें लगीं।मिली जानकारी के मुताबिक लाठीचार्ज में घायल एक दर्जन से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता घायल होने के बाद रिम्स पहुंचे। इनमें से अधिकतर नेताओं का ईलाज सर्जरी विभाग में और हड्डी रोग विभाग में चल रहा है। घायल नेताओं में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, मंजू लता दूबे, डॉ सीमा सिंह, सुजाता कुमारी, नीलम चौधरी, बसंत कुमार मित्तल का इलाज सर्जरी विभाग में चल रहा है। वहीं, ग्रामीण भाजपा के नेता महावीर सिंह,अमित कुमार, अनिता देवी, रेखा महतो, अर्चना सिंह और डॉ राजीव शाहदेव का इलाज रिम्स के ऑर्थो विभाग में चल रहा है।बताया जा रहा है कि महावीर सिंह और आरती कुजूर गंभीर रूप से घायल हैं। आरती कुजुर का सिटी स्कैन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद न्यूरो संबंधी परेशानी की पुष्टि हो पाएगी।इधर भाजपा सूत्रों से जानकारी मिली है पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता को चोंटे आई है।जिसमें कई तो गंभीर रूप से घायल है।

इधर अपने घायल कार्यकर्ताओं से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, राँची सांसद संजय सेठ और विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो भाजपा के घायल कार्यकर्ताओं से मिलने रिम्स पहुंचे। संजय सेठ ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई बर्बरतापूर्ण है। पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को भी मारा, लाठीचार्ज के दौरान एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं। भाजपा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। जनता इस तरह की कार्रवाई का आने वाले समय में जवाब देगी।

बताया गया कि इधर लाठी चार्ज में घायल होने के बाद करीब 20 की संख्या में कार्यकर्ता अपना इलाज कराने एचईसी स्थित पारस अस्पताल पहुंचे।अस्पताल प्रबंधन के डॉ नितेश ने बताया कि सात लोग इमरजेंसी में भर्ती हुए थे, जिनमें से दो लोगों को टांका लगाया गया है। शेष को जरूरी मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गयी है। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। किसी को भी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।

वहीं घायलों में ये सब भी शामिल हैं।विधानसभा घेराव में गंभीर रूप से घायल लोगों में पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव,संजय जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष अशोक यादव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पप्पू चन्द्रवंशी, युवा मोर्चा संजीत सिंह, राजीव जायसवाल युवा मोर्चा बोकारो प्रभारी, संजय महतो, अभिषेक सिंह, रणधीर दास, सुजान मुंडा, सत्यदेव मुंडा, विपिन कुमार, प्रदीप साहू, अस्मित सिंह सेट्ठी, सत्यजीत सिंह, सुधीर यादव, रोमित नारायण सिंह, अमित कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंद्धान्त राम सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।