किन्नर के साथ लव,सेक्स और धोखा;शादी कर 6 महीने तक बनाया संबंध;अब अपनाने से किया इंकार..

डेस्क टीम:
बिहार के मुजफ्फरपुर में नाल बजाते-बजाते एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया। युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी भी कर ली। 6 माह तक संबंध भी बनाए। लेकिन अब उसे अपनाने से इंकार कर रहा। उक्त बातें जिले की अहियापुर की रहने वाली एक किन्नर का कहना है।दरअसल, मेडिकल कॉलेज के पास की रहने वाली एक किन्नर का आरोप है कि बोचहा के रहने वाले एक युवक ने उसे पहले प्रेम में फसाया। उसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से मंदिर में शादी कर लिया। दोनों पति पत्नी के रूप में एक साथ रहने लगे। साथ ही युवक ने छह माह तक शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। लेकिन, जब युवक का मन भर गया तो अब उसे मार पीट कर घर से निकल दिया।
अब किन्नर दर दर की ठोकर खा रही है। उसने बोचहा थाना में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की है। लेकिन, उसे अहियापुर थाने भेज दिया गया। जहां उसने मामले की शिकायत थाने में की है। उसने कहा की आरोपी युवक बोचहा थाना के रामपुर जयपाल का रहने वाला है। पीड़िता ने पुलिस को बताया की वह एसकेएमसीएच के पास किराए के मकान में रहती है। स्टेज शो में प्रोग्राम करती है।

आरोपी युवक भी स्टेज शो में ही नाल बजाता है। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। उसके बाद वे दोनों आपसी सहमति से मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद से दोनों पति पत्नी के रूप में रहने लगे। छह माह तक शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। लेकिन, अब वह उसे नही रखना चाहता है। उसने बेरहमी से पीटा भी। उसके बाद घर से निकल दिया। अब वह दूसरे लड़की से शादी करना चाह रहा है।

error: Content is protected !!